ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 3 स्वर्ण समेत जीते 4 पदक
पदक के साथ बच्चे
Nawada News : उत्तर प्रदेश के भदोही में आयोजित ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.
Nawada News : ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 19 से 21 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के भदोही में किया गया. चैंपियनशिप में नवादा जिला ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत कुल चार पदक अपने नाम किये. प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर-27 किलोग्राम भारवर्ग में आदित्य राज ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं अंडर-38 किलोग्राम भारवर्ग में आरुष अरिदमन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बालिका वर्ग के अंडर-44 किलोग्राम भारवर्ग में आरुषि अरिदमन ने स्वर्ण पदक जीतकर नवादा का नाम रोशन किया.
शिवम ने जीता कांस्य पदक
बालक वर्ग के अंडर-29 किलोग्राम भारवर्ग में शिवम कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया. इस तरह नवादा की टीम ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते. सभी पदक विजेता खिलाड़ी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी हैं.
कोच और सहयोगी टीम की भूमिका रही अहम
चैंपियनशिप में नवादा टीम के कोच रवि रंजन, अलीशा राज, अंशु कुमारी और मुकुल कुमार ने अपनी-अपनी भूमिका निभायी. टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किये.
संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल, शिवकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, मुख्य कोच कौशल कुमार, राहुल कुमार, पूर्व कराटे कोच रवि शंकर कुमार, नीरज कुमार, वरीय खिलाड़ी रूपम पांडेय, स्वीटी कुमारी और आलिया राज सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर नवादा जिले का नाम रोशन किया है.
Also Read : बेगूसराय में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, गांव में मची सनसनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए