नवादा में जनसुनवाई में 36 परिवाद दर्ज, कई मामलों का मौके पर निष्पादन
मामले की सुनवाई करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
नवादा में जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं को सुना गया. इस दौरान कुल 36 परिवाद दर्ज किए गए, जिनमें से कई का तुरंत समाधान किया गया. शेष मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं रखीं. इस दौरान कुल 36 परिवाद दर्ज किये गये.
आपके शहर में
अपर समाहर्त्ता ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. वहीं, शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया. उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी, नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
जनसुनवाई में अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव की चम्पा देवी ने शौचालय निर्माण, पकरीबरावां के सिमरिया की बब्ली देवी ने वेतन भुगतान, कोआकोल के छबैल निवासी कैलाश चौहान ने अवैध राशि निकासी तथा हिसुआ के खैराती बिगहा की धनवती देवी ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज करायी.
इधर, नवादा सदर अनुमंडल कार्यालय में भी अनुमंडल स्तरीय जनसुनवाई हुई. अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजनों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए