बेगूसराय में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, गांव में मची सनसनी
मृतक की तस्वीर और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
Begusarai News : भगवानपुर के ताजपुर गांव में सात दिनों से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव गड्ढे में मिला. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी.
Begusarai News : भगवानपुर. थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के वार्ड संख्या छह स्थित एक बांसवाड़ी के गड्ढे से शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान ताजपुर गांव निवासी विनोद राम के करीब आठ वर्षीय पुत्र आयांश कुमार के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
आपके शहर में
15 अगस्त से लापता था आयांश
परिजनों के अनुसार, आयांश कुमार बीते 15 अगस्त से अपने घर से लापता था. बताया गया कि आयांश मानसिक रूप से अस्वस्थ था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना भगवानपुर थाने को भी दी थी. पांच दिन बाद गांव की बांसवाड़ी के गड्ढे में उसका शव मिलने की जानकारी हुई.
Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
शव मिलने के बाद आयांश की मां सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रोते-बिलखते हुए उन्होंने बताया कि उनका पुत्र 15 अगस्त से ही लापता था और इसकी सूचना थाने में दी गई थी. बच्चे की मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के रुदन और क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. आयांश दो भाइयों में छोटा था.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार और एसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर भी जांच की जा रही है.
गुमशुदगी मामले में दर्ज है सनहा
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी के मामले में थाने में सनहा दर्ज है. शव मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए