नवादा में दो पक्षों में मारपीट, सोने के आभूषण छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के नेमदारगंज में पैतृक जमीन पर विवाद के चलते मारपीट और आभूषण छीनने की घटना सामने आई है. पीड़ित महिला ने परिवार के पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में डकरा गांव निवासी इन्दु देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही परिवार के पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, आभूषण छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

पैतृक जमीन को लेकर विवाद

आवेदन में बताया गया है कि पैतृक जमीन पर धान रोपने को लेकर विवाद हो गया. ईंट से हमला करने से उसके सिर में चोट लगने का भी आरोप लगाया गया है.

मंगलसूत्र और जितिया छिनने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व जितिया, आदि छिनने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर नेमदारगंज थाना कांड संख्या 296/26 दर्ज कर लिया गया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.

Also Read: नवादा : हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, रजौली की दो पंचायतों में बिजली गुल; उमस भरी गर्मी से लोग परेशान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन