नवादा में मासूम बच्ची की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, पांच घंटे ठप रहा आवागमन

Author Vishwanath Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां में मासूम बच्ची की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले में 7 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर 5 घंटे तक यातायात ठप रहा. प्रदर्शनकारियों ने अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में मंगलवार को लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पकरीबरावां-वारिसलीगंज मोड़ पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

5 घंटे ठप रहा यातायात

करीब 5 घंटे तक चले सड़क जाम के कारण पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा. सड़क के दोनों ओर ट्रक, बस, स्कूल वाहन और निजी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. भीषण गर्मी और उमस के बीच राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े.

अवैध शराब कारोबार का आरोप

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई. लोगों का आरोप था कि स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की उदासीनता के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है.

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम

अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम उठाने के लिखित व मौखिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया. इसके बाद पुलिस ने वाहनों का आवागमन शुरू करवाकर यातायात सामान्य कराया. एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन