नवादा में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, एनएच-20 से हटेगा अतिक्रमण, नियम तोड़ने वालों का कटेगा चालान

Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति को लेकर बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Nawada News : नवादा में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश सख्त हो गए हैं. उन्होंने एनएच-20 से अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ऑटोमेटिक चालान भी शामिल है.

विज्ञापन

Nawada News : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को लेकर शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी. डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एनएच-20 से हटेगा अतिक्रमण, अभियान होगा तेज

जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि एनएच-20 पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ पांच अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. चिन्हित स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप, संकेतक बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई भी की गयी है.

डीएम ने अभियान को और सख्ती से चलाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने एनएचएआई को शेष अवैध संरचनाओं को भी शीघ्र हटाने को कहा.

ई-रिक्शा और टेंपो के लिए अलग स्टैंड होगा चिन्हित

हिसुआ चौक पर अतिक्रमण और अनियंत्रित ई-रिक्शा एवं टेंपो परिचालन से उत्पन्न जाम की समस्या को डीएम ने गंभीरता से लिया. उन्होंने खाली स्थान को चिन्हित कर ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड विकसित करने का निर्देश दिया. साथ ही जाम के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर उसका स्थायी समाधान निकालने को कहा.

Also Read : औरंगाबाद: रफीगंज में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो घायल

सीसीटीवी से होगी निगरानी, नियम तोड़ने पर ऑटोमेटिक चालान

विश्व शांति चौक समेत हिसुआ के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी का निर्देश दिया गया. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऑटोमेटिक चालान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार को हिसुआ चौक पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती करने और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक शेड स्थापित कराने का निर्देश दिया गया.

रेलिंग के अंदर संचालित होंगी दुकानें

डीएम ने दुकानदारों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित कराने को कहा कि सभी दुकानें निर्धारित सीमा और रेलिंग के अंदर ही संचालित हों. उन्होंने एसडीओ से समन्वय कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कराने का निर्देश दिया.

Also Read : औरंगाबाद: जर्जर मेंह पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, सड़क पर लगाया गया हाइट बैरियर

अवैध वसूली पर डीएम नाराज, दोषियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

हिसुआ क्षेत्र में सड़कों पर अवैध वसूली की शिकायतों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से वसूली केवल निर्धारित नियमों के तहत ही होनी चाहिए. किसी संवेदक या अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर जांच कर दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़े भी प्रस्तुत किये गये. अधिक दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सड़क सुरक्षा से जुड़े उपाय प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी दिव्य प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : औरंगाबाद: रफीगंज में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन