चार साल के इंतजार के बाद रजौली के वार्ड 7 में शुरू हुआ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

रजौली में सार्वजनिक शौचालय निर्माण स्थल पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाता जेसीबी | Prabhat Khabar Network

Nawada News : रजौली नगर पंचायत के वार्ड 7 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इससे स्थानीय लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली नगर पंचायत वासियों के चार साल लंबे इंतजार के बाद वार्ड संख्या 7 में आखिरकार सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. शनिवार को रजौली अस्पताल के बगल और ओम मेडिकल के सामने मध्य विद्यालय गली में चिन्हित भूमि से बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया. इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हुआ काम

नगर पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद संवेदक मौके पर पहुंचे. स्थानीय प्रशासन की मदद से अतिक्रमणकारी दुकानदारों को पहले ही जगह खाली करने की सूचना दे दी गयी थी. अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी, नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोपाल सिंह मौजूद रहे.

संवेदक राजीव कुमार ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन के तहत 3.78 डिसमिल भूमि पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य अगले दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा. निर्माण पूरा होने के बाद इसका संचालन जीविका दीदी के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए निर्धारित शुल्क के साथ लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी राहत

रजौली बाजार में अब तक सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण बाजार आने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. कई बार उन्हें शौच के लिए खुले स्थानों का सहारा लेना पड़ता था. इससे उन्हें असुविधा के साथ शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती थी. सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है.

Also Read : पूर्व मंत्री रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया याद

पुरुष, महिला और दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था

निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय एवं बाथरूम बनाए जाएंगे. इसके अलावा वेटिंग हॉल, शुद्ध पेयजल और महिलाओं के लिए अलग सेनेटरी पैड डस्टबिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे बाजार आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी.

Also Read : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज, डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

स्वच्छता और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि बाजार आने वाले लोगों के सम्मान और स्वच्छता के लिए यह कदम बेहद जरूरी था. अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू होने की खबर से आसपास के दुकानदारों और आम लोगों में खुशी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय बनने के बाद रजौली बाजार आने वाले लोगों को जरूरी सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

Also Read : बाढ़ की तैयारी को लेकर बेगूसराय में बैठक, नाव परिचालन और तटबंध मरम्मत की हुई समीक्षा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन