बिहार में दुर्दांत नक्सली ने बम से उड़ा दिया था रेलवे स्टेशन, 9 साल बाद अब धराया लाल बाबू

Updated:
विज्ञापन
nawada naxali news| Hardcore Naxalite Lal Babu arrested, accused of bombing the railway station in 2016

पुलिस के गिरफ्त में नक्सली

Bihar News: नवादा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. 2016 में रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में वांछित नक्सली लाल बाबू यादव को जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को जहानाबाद जिले से कुख्यात नक्सली लाल बाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई. लाल बाबू यादव पर 2016 में निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन को विस्फोट से उड़ाने का आरोप है. इस घटना ने उस वक्त पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी.

घटना के संबंध में सिरदला थाना में कांड संख्या 264/16 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 63 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस केस में लाल बाबू यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की नजर में मोस्ट वांटेड था.

जहानाबाद में पकड़ा गया लाल बाबू

इस अहम ऑपरेशन की कमान एसडीपीओ गुलशन कुमार और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने संभाली. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव में छापेमारी कर लाल बाबू को धर दबोचा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले फरार नक्सलियों की पहचान सुनिश्चित की गई और फिर गुप्त नेटवर्क की मदद से सटीक लोकेशन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई.

पूछताछ जारी, हो सकते हैं और खुलासे

पुलिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गिरफ्तार नक्सली से विशेष पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान अन्य नक्सली नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी भी मिल सकती है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. नवादा पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की ���ावना देखी जा रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां अब अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने की तैयारी में जुट गई हैं.

Also Read: बिहार के मढ़ौरा में बने रेल इंजन अफ्रीका में दौड़ेंगे, जून के अंत तक जाएगी पहली खेप

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन