नवादा : गोविंदपुर को मिला डबल 33 केवी बिजली स्रोत, अब फॉल्ट होने पर भी जारी रहेगी बिजली आपूर्ति

Author Javed najaf|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि

फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि

Govindpur Power Sub Station : नवादा के गोविंदपुर पावर सब स्टेशन को अब दोहरे 33 केवी बिजली स्रोत से जोड़ा गया है. यह व्यवस्था फॉल्ट या रखरखाव के दौरान भी बिजली आपूर्ति जारी रखेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नए ट्रांसफार्मर और छह फीडर से वोल्टेज में भी सुधार आएगा.

विज्ञापन

Govindpur Power Sub Station : नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहा. वर्षों से बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग के बीच गोविंदपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) को अब दो अलग-अलग 33 केवी स्रोतों से जोड़ दिया गया है. नई व्यवस्था लागू होने से फॉल्ट या रखरखाव के दौरान भी बिजली आपूर्ति जारी रखने में मदद मिलेगी.

गोविंदपुर पीएसएस को मिला डबल 33 केवी बिजली स्रोत

पहले गोविंदपुर पावर सब स्टेशन को केवल अकबरपुर से आने वाली 33 केवी लाइन के माध्यम से बिजली मिलती थी. अब डबल सोर्स व्यवस्था के तहत बरेव पावर ग्रिड से भी 33 केवी लाइन को गोविंदपुर पावर सब स्टेशन से जोड़कर चालू कर दिया गया है. मंगलवार की देर शाम नए स्रोत का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया.

उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया अनुज सिंह, कनीय विद्युत अभियंता भरत शर्मा, बिजलीकर्मी संतोष कुमार, रहबर आलम, तौसीफ आलम, अजय दास सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

Govindpur Power Sub Station : फॉल्ट होने पर भी जारी रहेगी बिजली आपूर्ति

नई डबल सोर्स व्यवस्था के लागू होने के बाद यदि अकबरपुर से आने वाली 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी, फॉल्ट या रखरखाव का कार्य होता है, तो बरेव पावर ग्रिड से आने वाली दूसरी 33 केवी लाइन के माध्यम से गोविंदपुर पावर सब स्टेशन को बिजली मिलती रहेगी. इससे लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या में कमी आने की उम्मीद है.

तीन से बढ़कर छह हुए बिजली फीडर

कनीय विद्युत अभियंता भरत शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने गोविंदपुर का कार्यभार संभाला था, तब केवल तीन फीडर—गोविंदपुर, बकसोती और कृषि फीडर—संचालित होते थे. उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकंडा, भवनपुर और ककोलत नाम से तीन नए फीडर शुरू किए गए. अब कुल छह फीडरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है.

ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ने से मिलेगा बेहतर वोल्टेज

उन्होंने बताया कि पहले पावर सब स्टेशन में 8.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर था, जिसे बढ़ाकर 18.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है. इससे ओवरलोड की समस्या कम होगी, वोल्टेज में सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति मिलेगी.

99 नए ट्रांसफार्मर लगाए, कृषि फीडर का विस्तार जारी

भरत शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल में गोविंदपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 99 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. जिन गांवों तक अभी कृषि फीडर नहीं पहुंचा है, वहां भी तेजी से कार्य कराया जा रहा है. विभाग का लक्ष्य प्रत्येक पात्र गांव तक कृषि फीडर की सुविधा पहुंचाना है.

उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

स्थानीय लोगों ने नई व्यवस्था को गोविंदपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उनका कहना है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, व्यवसायियों, छोटे उद्योगों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. लोगों ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था के बाद अनावश्यक बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक कम होगी.

Also Read : क्या आपने देखा है नवादा का गोवर्धन मंदिर? दक्षिण भारतीय शैली और रात की रोशनी बना रही खास


विज्ञापन
Javed Najaf

लेखक के बारे में

By Javed Najaf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन