श्रद्धालूओं के लिए आकर्षण का केंद्र है गोवर्धन मंदिर, दूर दराज से दर्शन करने आते है श्रद्धालु

Author Manoj|Edited by Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

गोवर्धन मंदिर | Prabhat Khabar Network

नवादा का गोवर्धन मंदिर अपनी दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली और मनमोहक लाइटिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन

नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

\\

धर्म एवं दर्शन \\

जिले में एकमात्र मंदिर जहाँ दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए है प्रसिद्ध

फोटो कैप्शन- गोवर्धन मंदिर

नवादा कार्यालय

बिहार के नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है और अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है. गोवर्धन मंदिर को जिले में एकमात्र मंदिर जहाँ दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में दर्शन के लिए जिले ही नहीं दूसरे जिले के श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन करने आते हैं. मंदिर के प्रमुख पुजारी विजय पांडे के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे और शाम को 6:00 बजे आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

\\

रंग-बिरंगे लाइट मंदिर का है आकर्षण का केंद्र\\

रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर कि सजावट के लिए लाइटों का विशेष ध्यान रखा गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. शाम होते ही मंदिर के सभी लाइटों को ऑन कर दिया जाता है जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित होते हैं. मंदिर में लाइटों का विशेष आकर्षण मंदिर को मनमोहक बनाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन