नवादा: रक्षाबंधन पर ननिहाल आई बालिका की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, चौकी से उतरते समय सांप ने डंसा; अकबरपुर के बुधुआ की घटना

Updated:
विज्ञापन

नवादा के अकबरपुर में सांप काटने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल आई थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Nawada News: जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधुआ गांव में सर्पदंश (सांप के काटने) से एक मासूम बालिका की असामयिक मौत हो गई. मृत बालिका की पहचान हिसुआ बाजार निवासी रणजीत पंडित की पुत्री के रूप में की गई है. वह रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अपनी मां और परिजनों के साथ ननिहाल बुधुआ गांव आई हुई थी. इस हृदयविदारक हादसे के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खाना खाकर चौकी से नीचे उतरते समय सांप ने डंसा

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर बालिका कमरे में चौकी (तख्त) पर बैठकर खाना खा रही थी. भोजन समाप्त करने के बाद जैसे ही वह नीचे उतरने लगी, वहां पहले से छिपे विषैले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. बच्ची की तेज चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े. परिजनों ने देखा कि बालिका के पैर पर सांप के डसने के निशान थे और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

सीएचसी अकबरपुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में अचेत बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अकबरपुर लेकर पहुंचे. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही ननिहाल और मायके दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई. मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे बुधुआ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read: 32 विद्यालयों में हुई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन