नवादा: नगर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन; 2 कांडों के नामजद आरोपी और 6 गैर-जमानती वारंटी समेत 8 अभियुक्त गिरफ्तार
नवादा नगर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 2 कांड के आरोपियों और 6 वारंटियों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई जारी है.
Nawada News: नवादा नगर थाना पुलिस ने विधि-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण और विभिन्न न्यायालयों से जारी लंबित गैर-जमानती वारंट (NBW) के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया. नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में की गई सघन छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 2 नगर थाने में दर्ज कांडों के प्राथमिक आरोपी हैं, जबकि 6 विभिन्न अदालतों से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी हैं.
आपके शहर में
दर्ज कांडों में मिर्जापुर व इस्लामनगर से 2 आरोपी दबोचे गए
नगर थाना में दर्ज आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया:
- कांड संख्या 918/26: लाइनपार मिर्जापुर निवासी छोटू कुमार (पिता- वीरू मांझी) को गिरफ्तार किया गया.
- कांड संख्या 917/26: इस्लामनगर मोहल्ला निवासी मो. आजम (पिता- मो. खुर्रम) को पुलिस ने दबोचा.
विभिन्न अदालतों से जारी NBW पर 6 फरार वारंटी गिरफ्तार
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने 6 लंबे समय से फरार वारंटियों को धर दबोचा:
- एसीजेएम-7 कोर्ट वारंट: भदौनी निवासी सद्दाम शाह (पिता- मुनीर शाह) और मुनीर शाह (पिता- सकुर शाह).
- एसडीजेएम नवादा कोर्ट वारंट: शरीफ कॉलोनी (बड़ी दरगाह) निवासी मो. रेयाज आलम उर्फ रिंकू (पिता- मो. सोहराब बैंड).
- एडीजे-1 (सिविल कोर्ट) वारंट: प्रसाद बिगहा निवासी सुनील सिंह (पिता- राजेश्वर सिंह).
- एसीजेएम-6 कोर्ट वारंट: माहुली निवासी भोला प्रसाद.
- साहेब चक से गिरफ्तारी: वारंटी अभियुक्त अर्जुन चौहान (पिता- रघुनाथ चौहान, निवासी साहेब चक).
फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: थानाध्यक्ष (कोट)
"जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोर्ट के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए फरार वारंटियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 2 कांडों के नामजद और 6 गैर-जमानती वारंटियों सहित 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी." — उमा शंकर सिंह, थानाध्यक्ष (इंस्पेक्टर), नगर थाना, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए