मेसकौर में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था धराशायी
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 11 Apr 2025 5:07 PM
विज्ञापन
नवादा न्यूज : मेसकौर में जगह-जगह बिजली के तार टूट कर गिरे
विज्ञापन
मेसकौर में जगह-जगह बिजली के तार टूट कर गिरे
प्रखंड क्षेत्र में कई घंटों तक बाधित रही बिजलीअभियंता व कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में जुटे
प्रतिनिधि, मेसकौर.
गुरुवार की दोपहर में प्रखंड में आयी तेज आंधी-पानी ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को धराशायी कर दिया. तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार टूट गये. वहीं, दर्जनों जगहों पर पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर गये, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति पूरे जिले में ठप हो गयी. प्रखंड में कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गये. 33 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ गिर गया था. 11 हजार वोल्ट तार पर आंधी में कपड़ा उड़कर जमा हो गया. ग्रामीण इलाकों में भी दर्जनों जगहों पर पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर गये. इस वजह से आधा दर्जन से अधिक जगहों पर बिजली के तार टूट गये. इसकी वजह से बिजली आपूर्ति सभी जगहों पर लगातार कई घंटों तक बाधित रही.मेंटेनेंस कार्य में जुटे विद्युत कर्मचारी
तेज आंधी-पानी के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहायक अभियंता बिनोद चौधरी एवं कनीय अभियंता मेसकौर दीपक कुमार अपने कर्मचारियों के साथ रातभर जाग कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर युद्धस्तर पर जुट हैं. जैसे ही आंधी थमी, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में बिजली कर्मचारी चारों ओर टूटे तार की मरम्मत करने में लग गये. दर्जनों जगहों पर जेसीबी मशीन से गिरे पेड़ को हटाया गया. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में पांच से छह घंटों से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लगातार कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई घरों में टंकी का पानी भी समाप्त हो गया और लोग पानी के लिए चापाकल का सहारा लेने लगे.क्या कहते हैं अधिकारी
तेज आंधी-पानी की वजह से बिजली कंपनी को काफी क्षति पहुंची है. बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है. आंधी-पानी में कितनी क्षति हुई है, अभी आकलन नहीं हो पाया है.बिनोद चौधरी,सहायक अभियंता, हिसुआ, डिवीजनB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










