प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यालय नहीं रहने से बैठक होने में हो रही परेशानी

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 9:11 PM

विज्ञापन

बीस सूत्री के गठन के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्यालय आवंटित

विज्ञापन

मेसकौर. प्रखंड में बीस सूत्री का गठन हुए लगभग 15 दिन होने को है. लेकिन, स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री के लिए कार्यालय उलपलब्ध नहीं करवाया जा सका है. कार्यालय नहीं रहने के कारण प्रखंड में विकास का कार्य बाधित है. रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी आवास पर बैठक के उपरांत प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीस सूत्री कार्यालय के अभाव के कारण बैठकें प्रभावी ढंग से आयोजित करने में कठिनाइयां आ रही हैं. यह कार्यालय जो विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है. कार्यालय के न होने से बैठकें उचित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे संबंधित कामकाज में बाधा पड़ रही है. उन्होंने बताया की बीस सूत्री कार्यालय के अभाव के कारण, विकास योजनाओं और संबंधित कार्यक्रमों की बैठकें उचित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना और निर्णय लेना मुश्किल हो रहा है. बीस सूत्री के उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने बताया की कार्यालय के अभाव से विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में भी बाधा पड़ रही है. बैठकें नहीं होने से योजनाओं की प्रगति पर ध्यान देना और संबंधित मुद्दों का समाधान करना मुश्किल हो रहा है. बीस सूत्री के सदस्य रत्नेश कुमार व पुनम देवी ने बताया कि बैठकें नहीं होने से समय बर्बाद हो रहा है. इससे विकास कार्यों में देरी हो रही है. बीस सूत्री कार्यालय को स्थापित करने के लिए उचित कार्यवाही की आवश्यकता है. ताकि विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए बैठकें और कामकाज सुचारू रूप से चल सकें. मौके पर बीस सूत्री सदस्य योगेंद्र पासवान, एलजेपी (आर), बिजुबिगहा मंडल अध्यक्ष पुनम कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, आरएलएम रतेंद्र कुमार, जदयू, चंदन सिंह सहित कई सदस्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन