गर्म छड़ से शरीर दागा, हाथ तोड़ा, कान को काट डाला..., बिहार में फेरी वाले को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Dec 2025 2:42 PM

विज्ञापन

अस्पताल में लोगों की भीड़

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. फेरी लगाकर परिवार पालने वाले एक कपड़ा व्यापारी को भीड़ ने बेरहमी से पीटा. जान की भीख मांगता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया. इलाज के दौरान आखिरकार उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रोजी-रोटी के लिए गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले एक कपड़ा कारोबारी की बेरहमी से पिटाई की गई. पीड़ित फेरी वाले ने जान की भीख मांगी, गिड़गिड़ाता रहा, चीखता रहा, लेकिन हैवान बनी भीड़ का दिल नहीं पसीजा. अंततः शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान नालंदा जिले के लेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगनडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन (40) के रूप में हुई है. अतहर पिछले 20 वर्षों से नवादा और आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे.

कैसे हुई वारदात

घटना 5 दिसंबर 2025 की है. अतहर डुमरी गांव से फेरी कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान भट्टा गांव के पास 5 से 7 युवकों ने उन्हें रोक लिया. शुरुआत में मारपीट हुई और फिर यह हिंसा धीरे-धीरे हैवानियत में बदल गई. अतहर के अनुसार, आरोपियों ने न सिर्फ उनका सामान छीना बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा. वह लगातार रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया.

मौत से पहले बयां किया दर्द

मौत से पहले दिए बयान में अतहर ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उन्होंने कहा था कि हमलावरों ने उनके सीने पर चढ़कर छलांग लगाई, लोहे की रॉड से पैरों पर वार किया, जिससे एक पैर टूट गया. इतना ही नहीं, उनके कपड़े तक उतरवा दिए गए और लगातार मारपीट की गई.

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गर्म लोहे की रॉड से उनके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया. उंगलियां और हाथ तोड़ दिए गए. देखते ही देखते हमलावरों की संख्या बढ़ती चली गई और 15 से 20 लोग इस बर्बरता में शामिल हो गए. घंटों तक अतहर सड़क किनारे तड़पते रहे.

पत्नी ने दर्ज कराई fir

अस्पताल में टूटी सांसें

काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अतहर को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने पर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के अनुसार, शरीर पर गंभीर जख्म और अंदरूनी चोटें ही मौत की वजह बनीं.

Also Read: Video: ‘शराब पीकर जाइए पुलिस नहीं पकड़ेगी…’, बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन