नवादा के बेलखुंडा में आषाढ़ी पूजा की धूम, रविदास टोला में पारंपरिक अनुष्ठान के साथ गूंजा भक्ति का माहौल

Updated:
विज्ञापन
धमौल के रविदास टोला में आषाढ़ी पूजा करते लोग. | Prabhat Khabar Network

धमौल के रविदास टोला में आषाढ़ी पूजा करते लोग

पकरीबरावां के रविदास टोला में आषाढ़ी पूजा धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि के लिए पारंपरिक अनुष्ठान कर दो पाठा व दो पाठी की बलि दी।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत बेलखुंडा पंचायत के रविदास टोला स्थित अंबेडकर नगर में आषाढ़ी पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. बुधवार सुबह से ही पूजा स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और पूरे इलाके में भक्ति का माहौल बन गया. लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गांव की खुशहाली, अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना की.

गांव के बुजुर्गों के अनुसार, आषाढ़ी पूजा यहां की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल आषाढ़ महीने में सामूहिक रूप से मनाया जाता है. इस परंपरा को निभाते हुए इस बार भी पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया.

परंपरा के अनुसार दी गई बलि

पूजा के दौरान परंपरा के मुताबिक दो पाठा और दो पाठी की बलि दी गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की आराधना कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. बलि के बाद पूजा स्थल पर लोगों की भीड़ और भी बढ़ गई और हर कोई आशीर्वाद लेने में जुटा रहा.

ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा से गांव में सकारात्मक ऊर्जा आती है और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है. साथ ही अच्छी वर्षा और खेती-बाड़ी में समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

भक्तिमय माहौल में जुटे लोग

पूरे अंबेडकर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा. महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी पूजा में शामिल हुए. लोग एक-दूसरे को आषाढ़ी पूजा की बधाई देते नजर आए. सामूहिक आयोजन होने के कारण गांव में एकजुटता और भाईचारे की झलक भी देखने को मिली.

इस दौरान युवाओं की भागीदारी भी खास रही. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया. वहीं बुजुर्गों ने परंपराओं का पालन सुनिश्चित कराया.

ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

पूजा को सफल बनाने में गांव के कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. प्रमुख रूप से प्रदीप दास, शैलेन्द्र दास, सुनील दास, धर्मेंद्र दास, महेश दास और अमीरक मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन में सक्रिय रहे.


विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन