'ठुकरा के मेरा प्यार' फेम अंजलि कृष्णा का नवादा में भव्य सम्मान, बोलीं- यह सम्मान जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा

Author Bablu kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
नवादा की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि कृष्णा का भव्य सम्मान, कहा- यह पल हमेशा रहेगा याद

फ़ोटो कैप्शन- अभिनेत्री को मोमेंटो देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

नवादा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि कृष्णा को उनके गृह जिले में सम्मानित किया गया. 'ठुकरा के मेरा प्यार' वेब सीरीज से मशहूर हुई अंजलि ने इस सम्मान को जीवन का सबसे यादगार पल बताया.

विज्ञापन

Anjali Krishna Felicitated in Nawada : नवादा की प्रतिभाशाली बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि कृष्णा के सम्मान में गुरुवार को शहर के एक निजी विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उन्हें प्रतीक चिह्न, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे.

Nawada News : एसडीपीओ बोले- अंजलि की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा

समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार थे. वहीं समाजसेवी एवं व्यवसायी राजीव सिन्हा, सेवानिवृत्त कर्नल अजय कृष्णा, सर्जेंट ओमप्रकाश कुमार, मनीष आनंद तथा मनीष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने की, जबकि मंच संचालन प्रधानाध्यापिका नेहा ने किया.

अपने संबोधन में एसडीपीओ हुलास कुमार और राजीव सिन्हा ने कहा कि अंजलि कृष्णा ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. उनकी उपलब्धियां नवादा के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किया जाए तो छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

सम्मान पाकर भावुक हुईं अंजलि कृष्णा

सम्मान समारोह में अंजलि कृष्णा भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि अपने गृह जिला नवादा और विद्यालय परिवार से मिला यह सम्मान उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने तथा अपने जिले का नाम देशभर में रोशन करने की नई प्रेरणा देगा.

'ठुकरा के मेरा प्यार' से मिली खास पहचान

अंजलि कृष्णा हाल ही में चर्चित वेब सीरीज "ठुकरा के मेरा प्यार" में 'प्रेरणा' के किरदार से काफी चर्चा में रहीं. इसके अलावा वह कई वेब सीरीज और विज्ञापनों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं. उन्होंने कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है और लगातार मनोरंजन जगत में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन