शांतिपूर्ण हुई पहले दिन की परीक्षा

नवादा : जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर दो अलग-अलग पालियों में गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन की परीक्षा में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम दिखी. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि पहले दिन एक भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं हुए, न ही कदाचार कराने के […]
नवादा : जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर दो अलग-अलग पालियों में गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. पहले दिन की परीक्षा में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम दिखी. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि पहले दिन एक भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं हुए, न ही कदाचार कराने के आरोप में कोई गिरफ्तारी हुई है.
गुरुवार की सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. इसे लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों की मौजूदगी के कारण भीड़ की स्थिति देखी गयी. परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर जिला प्रशासन ने महिला पुलिस की भी व्यवस्था कर रखी थी, जिसने महिला परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व
जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




