तीन रंगदारों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Published at :05 Mar 2014 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
तीन रंगदारों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के शोभिया स्थित पंचमुखीनगर मुहल्ला में बालू के व्यापार से जुड़े राजीव सिन्हा से रंगदारी मांगने के दौरान तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. इस बाबत नगर थाने में श्री सिन्हा के चालक सुरेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, पकड़े […]

विज्ञापन

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के शोभिया स्थित पंचमुखीनगर मुहल्ला में बालू के व्यापार से जुड़े राजीव सिन्हा से रंगदारी मांगने के दौरान तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. इस बाबत नगर थाने में श्री सिन्हा के चालक सुरेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, पकड़े गये रंगदारों में हिसुआ लटावर निवासी विकास कुमार व गोपाल कुमार व गोनावां निवासी मनोज कुमार शामिल हैं. श्री सिन्हा के चालक ने बताया कि उनके घर के बाहर बैठे थे तभी पांच लोग हथियार लेकर आये और रंगदारी मांगने के दौरान श्री सिन्हा को बुलाने के लिए कहा, तभी कहा-सुनी में स्थानीय लोग जमा हो गये और विरोध करने लगे.

उन्होंने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी किया, जिससे उग्र होकर लोगों ने रोड़ा-पत्थर चला कर खदेड़ दिया. इसमें दो रंगदार गोली चलाने वाला भाग गये व तीन रंगदारों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, नगर थाना हाजत में बंद रंगदारों ने बताया कि बालू में रुपये लगाने के लिए बुलाया गया था. परंतु, रुपये नहीं लगा कर मारपीट किया गया. गिरफ्तार मनोज कुमार पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन