‘पुल नहीं, तो वोट नहीं’

Published at :04 Mar 2014 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
‘पुल नहीं, तो वोट नहीं’

सड़क पर उतरे हजारों लोग, घेरा समाहरणालय नवादा : ‘पुल नहीं, तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए हजारों की संख्या में गोसायं बिगहा गांव के लोगों ने सोमवार को समाहरणालय द्वारा को घेर कर प्रदर्शन किया. इसके पहले कादिगरंज पथ व प्रजातंत्र चौक को भी जाम कर प्रदर्शन किया गया. रोह से गोसायं बिगहा […]

विज्ञापन

सड़क पर उतरे हजारों लोग, घेरा समाहरणालय

नवादा : ‘पुल नहीं, तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए हजारों की संख्या में गोसायं बिगहा गांव के लोगों ने सोमवार को समाहरणालय द्वारा को घेर कर प्रदर्शन किया. इसके पहले कादिगरंज पथ व प्रजातंत्र चौक को भी जाम कर प्रदर्शन किया गया. रोह से गोसायं बिगहा जाने वाली पथ पर सकरी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर गांव के लोगों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन किया. गोसायं बिगहा सकरी नदी पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. समिति के सचिव तपेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षो से लोगों द्वारा पुल के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं. वर्ष 2002 से आंदोलन शुरू हुआ था. पुल निर्माण को लेकर मामला हाइकोर्ट में भी चल रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान इस गांव की ओर नहीं है. उनका ध्यान केवल नालंदा के विकास पर है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में शहर के रसूलनगर में जन सभा को संबोधित कर उक्त पुल को 32 करोड़ की लागत से निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह घोषणा हवा हवाई रह गया. समिति के लोगों ने डीएम ललन जी से मिल कर ज्ञापन भी दिया. हालांकि, दमन विरोधी सर्वदलीय मोरचा के प्रतिनिधियों ने भी पहले डीएम को आवेदन देकर पुल निर्माण की मांग की थी. पुल निर्माण को लेकर डीएम ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को एक मार्च को पत्र भेज कर कार्रवाई करने की मांग की.

आंदोलन में समिति के अध्यक्ष हरिद्वार सिंह, जिप सदस्य अर्जु न राम, पूर्व मुखिया बद्री नारायण सिंह, कैलाश महतो, विकास कुमार, लाल सिंह, उमेश यादव व रामाकांत सिंह आदि लोग शामिल थे. संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि पुल निर्माण से रोह के कुंज, कुंजैला, महकार, ओहारी, खरगु बिगहा, कटैया, जफरा, भट्टा, अनैला, भलुआ, सिउर सहित गोविंदपुर प्रखंड व अकबरपुर प्रखंड के लोगों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन