व्यवसायी से रुपये छीनने के प्रयास में अपराधी पकड़ाया

Updated at : 29 Jul 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से रुपये छीनने के प्रयास में अपराधी पकड़ाया

कटिहार से आये गिरोह का दूसरा सदस्य फरार कादिरगंज के गल्ला व्यवसायी पर कुकुरमुत्ता फेंक कर रुपये छीनने का किया था प्रयास नवादा (सदर) : गुरुवार को नवादा शहर के भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे गल्ला व्यवसायी से पैसे छीनने का प्रयास करते एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर […]

विज्ञापन
कटिहार से आये गिरोह का दूसरा सदस्य फरार
कादिरगंज के गल्ला व्यवसायी पर कुकुरमुत्ता फेंक कर रुपये छीनने का किया था प्रयास
नवादा (सदर) : गुरुवार को नवादा शहर के भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे गल्ला व्यवसायी से पैसे छीनने का प्रयास करते एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि, इस गिरोह का दूसरा सदस्य भागने में सफल रहा. कटिहार से पाकेटमारी की धंधा को अंजाम देने पहुंचे दो युवक मनीष व जिम्मी ने कादिरगंज के गल्ला व्यवसायी पंकज कुमार से तीन लाख 72 हजार रुपये छीनने का प्रयास किया. पैसे निकालने के दौरान ही दोनों सदस्य पंकज का बैंक के बाहर खड़ी बाइक को पंचर कर दिया.
पैसे निकाल कर गाड़ी को पंचर देख पंकज पैदल ही बाइक को ले जाने लगे, तो जिम्मी नामक पॉकेटमार ने कुकुरमुत्ता का पत्ता पंकज पर फेंक कर पैसा छीनने का प्रयास किया. परंतु पंकज के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने अपराधी जिम्मी को पकड़ लिया. इसके बाद सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस गिरफ्त में पॉकेटमार ने बताया की पॉकेटमारी मेरा धंधा है. आज ही नवादा आया हूं. फरार व गिरफ्तार पॉकेटमार कटिहार शहर के जुलाव पर मुहल्ले का निवासी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन