''फुटपाथी दुकानदारों के लिए रोजगार का विकल्प दे प्रशासन''

Updated at : 21 Jul 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
''फुटपाथी दुकानदारों के लिए रोजगार का विकल्प दे प्रशासन''

नवादा (नगर) : फुटपाथी दुकानों पर चले अतिक्रमण के डंडे के बाद दुकानदारों ने रोजगार का विकल्प देने की मांग को लेकर अांबेडकर पार्क मे बैठक कर आगे लगातर आंदोलन चलाने की बात कही. असंगठित कामगार महासंघ ऐक्टू के बैनर तले आयोजित बैठक मे बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को रोजगार देने की बात […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : फुटपाथी दुकानों पर चले अतिक्रमण के डंडे के बाद दुकानदारों ने रोजगार का विकल्प देने की मांग को लेकर अांबेडकर पार्क मे बैठक कर आगे लगातर आंदोलन चलाने की बात कही.
असंगठित कामगार महासंघ ऐक्टू के बैनर तले आयोजित बैठक मे बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को रोजगार देने की बात कही गयी. जिला सचिव सावित्री देवी के नेतृत्व में हुई बैठक में कहा गया कि सरकार दावा करती है कि सभी को रोजगार देकर राज्य में ही रोजगार देने के लिए कल कारखाने खोले जायेंगे, लेकिन सरकार का यह दावा पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है. बिहार सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है. मुख्यालय में फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ दिया गया है.
लेकिन फुटपाथी गरीब दुकानदार क्या करें, इसके लिए कोई योजना नहीं है. विकल्प के रूप में प्रशासन यदि कोई स्थान उपलब्ध नहीं कराती है तो फुटपाथी दुकानदार लगातार आंदोलन करने को विवश होंगे. बैठक की अध्यक्षता महफुज आलम ने की. मौके पर मुन्ना जी, छोटु,फहीम, जुबैर कौशल्या देवी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन