किताबें नहीं, कैसे पढ़ेंगे बच्चे ?

Published at :26 Jun 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
किताबें नहीं, कैसे पढ़ेंगे बच्चे ?

नवादा (नगर). किताबों के बिना पढ़ाई करने को विवश है स्कूली बच्चे. जिले के सरकारी स्कूलों में दूसरी, चौथी, पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में बगैर किताबों की ही पढ़ाई हो रही है. अप्रैल से नये सत्र की पढ़ाई शुरू होने के बाद पहले गरमी की छुट्टी […]

विज्ञापन

नवादा (नगर). किताबों के बिना पढ़ाई करने को विवश है स्कूली बच्चे. जिले के सरकारी स्कूलों में दूसरी, चौथी, पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में बगैर किताबों की ही पढ़ाई हो रही है. अप्रैल से नये सत्र की पढ़ाई शुरू होने के बाद पहले गरमी की छुट्टी व अब किताबें नहीं रहने के कारण विद्यार्थी छुट्टी मना रहे हैं.

विद्यार्थी स्कूल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन किताबों के बिना पढ़ाई करें तो कैसे. कई प्रखंडों में तो अब तक उपलब्ध किताबों का वितरण भी बच्चों के बीच नहीं हो पाया है. अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्कर कुमार अरुण ने कहा कि जैसे तैसे पुराने विद्यार्थियों से किताबों की व्यवस्था करके बच्चों की पढ़ाई पूरी की जा रही है. किताबें नहीं रहने से सिलेबस पूरा कैसे होगा यह बढ़ प्रशन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन