25 से 29 तक बंटेगा खाद्यान्न

Published at :24 Jun 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
25 से 29 तक बंटेगा खाद्यान्न

नवादा कार्यालय: डीएम ललन जी ने आदेश जारी कर जिले में 25 से 29 जून के बीच खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा फरवरी माह में ही खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए फूड कैलेंडर जारी किया जा चुका है. इसी के तहत जून के लिए खाद्यान्न का उठाव 24 जून […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय: डीएम ललन जी ने आदेश जारी कर जिले में 25 से 29 जून के बीच खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा फरवरी माह में ही खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए फूड कैलेंडर जारी किया जा चुका है. इसी के तहत जून के लिए खाद्यान्न का उठाव 24 जून तक संपन्न करने का निर्देश दिया गया है.

सभी प्रखंडों के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता खाद्यान्न वितरण की तिथि तक अपने-अपने प्रखंडों को निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र परिवारों को खाद्यान्न उचित मात्र में मिले. खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9431188866 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त अपने अनुमंडल पदाधिकारी से भी शिकायत की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन