किसानों को मिल रहे 25 सौ रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

नरहट: किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण के बाद सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत बीज का वितरण का काम शुरू हो गया है़ उन्नत खेती के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित किसनों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि […]
विज्ञापन
नरहट: किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण के बाद सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत बीज का वितरण का काम शुरू हो गया है़ उन्नत खेती के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित किसनों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि श्री विधि धान प्रत्यक्षण योजना से प्रत्येक पंचायत से चयनित 20 किसानों का चयन कर 25 सौ रुपये का सामान दुकान से खरीदना है़ बीज खरीदने के बाद बिल को जमा करने पर 25 सौ रुपये का अकाउंट पेयी चेक के माध्यम से राशि लौटा दी जायेगी. शंकर धान योजना में एक किलो बीज की खरीद पर सौ रुपये का अनुदान किसानों को दिया जायेगा़ इस योजना में प्रत्येक पंचायत से एक सौ किसानों का चयन करना है़ प्रत्येक किसान को छह केजी धान बीज दिया जायेगा़.
सुगंधित धान की खेती प्रत्यक्षण योजना में किसानो को 15 सौ रुपये के किट दुकान से खरीदना है़ खरीद के बाद बिल जमा करने पर 1500 रुपये चेक के माध्यम से लौटा दिये जायेंग़े पेडी ट्रांसप्लांटर धान प्रत्यक्षण योजना से प्रत्येक पंचायत के चयनित 92 किसानों को इस योजाना का लाभ दिया जायेगा़ इस योजना के तहत एक एकड़ के लिए दो हजार रुपये का बीज किट किसानों को दुकान से खरीदना है़ किट खरीदने के पश्चात बिल को जाम करने पर विभाग द्वारा दो हजार रुपये चेक द्वारा लौटा दिये जायेंगे.
धान की जीरो टीलेज से बोवाई के लिए सभी पंचायतों से 81 किसानों का चयन करना है़ इस योजना के तहत प्रत्येक किसानों को 660 रुपये का किट खरीदना है़ धान के तनावरोधी प्रभेद का प्रत्यक्षण योजना के तहत सभी पंचायतों से 131 किसानों का चयन किया गया है़ चयनित किसानों को 15 सौ रुपये का किट खरीदना है़ खरीद के बाद बिल जमा करने पर चेक के माध्यम से राशि लौटा दी जायेगी़ बीज ग्राम योजना के तहत प्रखंड के पांच सौ किसानो को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जायेगा़ मुख्य मंत्री बीज ग्राम योजना के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम से चयनीत दो कृषको को 90 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जायेगा़ मक्का तथा दलहन के अर्न्तवर्ती फसल के प्रत्यक्षण योजना के तहत प्रखंड के 14 किसानों का चयन करना है़.
चयनित कृषकों को 1940 रुपये का किट दुकान से खरीदना होगा़ किट खरीदने के बाद बिल जमा करने पर 1940 रुपये चेक के माध्यम से लौटा दिये जायेंगे. बीएओ ने बताया कि सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




