3037 जनप्रतिनिधि चुनेंगे प्रतिनिधि

Published at :14 Jun 2015 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
3037 जनप्रतिनिधि चुनेंगे प्रतिनिधि

नवादा कार्यालय: स्थानीय निकाय कोटे से विधान पार्षद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ ही चुनावी चर्चाओं में प्रत्याशियों की दावेदारी व उनके जीत-हार के नतीजों पर अटकलें लग रही है. आयोग के मुताबिक चुनाव गैर राजनीतिक है. पार्टियों के चुनाव चिह्न् इस्तेमाल नहीं होते हैं. पार्टियां टिकटों का बंटवारा भी नहीं […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय: स्थानीय निकाय कोटे से विधान पार्षद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ ही चुनावी चर्चाओं में प्रत्याशियों की दावेदारी व उनके जीत-हार के नतीजों पर अटकलें लग रही है. आयोग के मुताबिक चुनाव गैर राजनीतिक है.
पार्टियों के चुनाव चिह्न् इस्तेमाल नहीं होते हैं. पार्टियां टिकटों का बंटवारा भी नहीं करती हैं. बावजूद सब कुछ पार्टियों की मरजी से ही हो रहा है. संभावित प्रत्याशी टिकट के बजाय समर्थन की घोषणा को लेकर राजनीतिक पार्टियों के जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्षों की चिरौरी करने में जुटे हैं. कई पार्टियों ने समर्थन देने की घोषणा कर रखी है. गंठबंधन पार्टियों से भी समर्थन की अपील की है.
ऐसे में चुनाव के दिलचस्प होने के आसार बढ़ से गये हैं. अब तक धन-बल का पर्याय माना जाता रहा पार्षद चुनाव अब राजनीतिक अखाड़ों में लड़ा जाना है. इसके लिए जिले के तथाकथित किंगमेकर भी अपनी म्यान से तलवारें खींच ली है.
दो ने खरीदे फॉर्म
11 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही तीन दिन बीत गये. अब तक दो प्रत्याशियों ने आवेदन फॉर्म खरीदा है. इनमें पहले प्रत्याशी के रूप में विधान पार्षद व जदयू और राजद गंठबंधन से मोहम्मद सलमान रागीव व दूसरे प्रत्याशी राजग गंठबंधन के श्रवण कुमार कुशवाहा बताये जाते हैं. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कई लोगों के नाम सामने आ रहा हैं, जिनके पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने की संभावना बतायी जा रही है.
खाली हैं कई पद
पंचायत चुनाव के कई पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण वहां के पद रिक्त पड़े हैं. इनमें एक मुखिया सहित दो पंचायत समिति सदस्य व 30 वार्ड सदस्यों के पद खाली पड़े हैं.
वोटर लिस्ट बनाने का हो रहा काम
स्थानीय प्राधिकार के इस चुनाव में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, नगर निकायों के पार्षद, एमएलसी, एमएलए व एमपी वोट डालेंगे. जिले में तीन नगर निकायों के सदस्यों सहित कुल 3037 मतदाता स्थानीय प्राधिकार के चुनाव में अपना वोट डालेंगे. कुल वोटरों की संख्या 3070 बतायी जाती है. इनमें 33 पद पंचायत प्रतिनिधियों के खाली पड़े हैं. निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, पार्षद चुनाव के लिए वोटर लिस्त का काम पूरा हो चुका है.
प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा
जदयू व राजद गंठबंधन से बतौर प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद मोहम्मद सलमान रागीव के नाम की घोषणा हुई है. राजग गंठबंधन ने अपने प्रत्याशी के तौर पर श्रवण कुमार कुशवाहा के नाम की घोषणा की है. हालांकि, घोषणा के साथ ही पार्टी में अंदर की हवा का मिजाज बदल गया है. सभी दलों में भीतरघात की प्रबल के प्रबल आसार हैं. ऐसे में चुनाव नतीजों के दिलचस्प होने की संभावना है. साथ ही लड़ाई कांटे की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन