हैंडबॉल में पटना बना चैंपियन

Published at :14 Jun 2015 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
हैंडबॉल में पटना बना चैंपियन

नवादा (नगर): तीसरी राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले शुक्रवार की रात खेला गया. इसमें पुरुष वर्ग में पटना की टीम ने बेगूसराय को 13 गोलों से मात दिया. जबकि, महिला वर्ग में सीवान की टीम ने नवादा को कड़े टक्कर में एक गोल से हराया. मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंतीनगर में आयोजित हो रहे […]

विज्ञापन
नवादा (नगर): तीसरी राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले शुक्रवार की रात खेला गया. इसमें पुरुष वर्ग में पटना की टीम ने बेगूसराय को 13 गोलों से मात दिया. जबकि, महिला वर्ग में सीवान की टीम ने नवादा को कड़े टक्कर में एक गोल से हराया. मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंतीनगर में आयोजित हो रहे तृतीय हैंडबॉल एसोसिएशन चैंपियनशिप का मुकाबला शुक्रवार की देर रात तक खेला गया.
शाम में हुई हल्की बारिश के बाद दूधिया रोशनी में देर रात तक फाइनल मुकाबला चलता रहा. सबसे पहले महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ. इसमें बड़े मुकाबले में सीवान ने 11 गोल किये, जबकि नवादा की महिला टीम 10 गोल ही कर पायी. पुरुष वर्ग में पटना की टीम ने एक तरफा मुकाबला करते हुए 36 गोल मारे. जवाब में बेगूसराय की टीम केवल 23 गोल ही कर पायी. इस प्रकार से पुरुष वर्ग में पटना ने 13 गोल से जीत हासिल कर विजेता कप पर कब्जा जमाया.
प्रतियोगिता में विजेताओं व उपविजेताओं को एसपी डॉ परवेज अख्तर व सार्जेट मेजर रमेश कुमार साहू ने कप व मेडल प्रदान किया. विजेता टीम की खुशी देखते ही बन रही थी. कप के प्रबल दावेदार व मेजबान नवादा के फाइनल मुकाबले में हार से स्थानीय प्रशंसकों व दर्शकों में मायूसी थी. महिला वर्ग में नवादा की टीम उप विजेता बनी जबकि, पुरुष वर्ग में नवादा की टीम बीएमपी सुपर-100 को एक गोल से हरा कर थर्ड प्लेस पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ अनुज कुमार, हैंडबॉल संघ के महासचिव बीके शर्मा, शिव कुमार प्रसाद, अलखदेव प्रसाद यादव, अफसर नवाब, संतोष कुमार वर्मा, कार्यानंद शर्मा, शैलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन