शिकायत हो, तो डायल करें नंबर

Published at :10 Jun 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
शिकायत हो, तो डायल करें नंबर

नवादा (नगर): बिजली को लेकर किसी तरह की खराबी होने पर उपभोक्ताओं को शिकायत करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इससे निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर जारी किया है. तार टूटने, जंपर खराब होने, ट्रांसफॉर्मर जल जाने सहित बिजली से संबंधित किसी […]

विज्ञापन
नवादा (नगर): बिजली को लेकर किसी तरह की खराबी होने पर उपभोक्ताओं को शिकायत करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इससे निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर जारी किया है. तार टूटने, जंपर खराब होने, ट्रांसफॉर्मर जल जाने सहित बिजली से संबंधित किसी तरह की शिकायत बिजली विभाग के ग्राहक सेवा केंद्र में किया जा सकता है. बिजली विभाग ने इसके लिए 7033095811 नंबर जारी किया है.

इसके माध्यम से लोग बिजली से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. गौरतलब है कि कई बार तार आदि टूट जाने की सूचना समय पर विभाग को नहीं मिलती है, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो जाती है. अब ग्राहक सेवा केंद्र के नंबर पर तत्काल किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं. कार्यपालक अभियंता शंकर चौधरी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से उपभोक्ता आपूर्ति में आयी खराबी की सूचना भी देंगे तो तत्काल उस एरिया के मेकैनिक द्वारा समस्या को दूर कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन