जी-20 सम्मेलन में दिखेगी बिहार और झारखंड के कलाकार की कारीगरी

Updated at : 21 Apr 2023 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन में दिखेगी बिहार और झारखंड के कलाकार की कारीगरी

शुक्रवार को वेस्ट टू वंडर आर्ट कैंप का उद्घाटन किया गया. इन कलाकृतियों को बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों के 25 कलाकार बनायेंगे. देखें कुछ खास तस्वीर

विज्ञापन
undefined

भारत जी-20 की मेजबानी मिलने के बाद देश में जी-20 की कई बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा. इस आयोजन का थीम ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है. इसे लेकर दिल्ली के शांतिपथ और रिंग रोड जंक्शन पर एक पार्क बनाया जायेगा. इस पार्क में कबाड़ से जी-20 देशों के राष्ट्रीय पशु और पक्षी की आकृति भारतीय कलाकारों द्वारा बनाकर प्रस्तुत किया जायेगा.

undefined

इसमें बिहार के मानस मणि आनंद इंडोनेशिया के पशु और पक्षी की कलाकृति तैयार करेंगे, जबकि झारखंड के अनुज कंडुलना तुर्की के राष्ट्रीय पशु और पक्षी की कलाकृति बनायेंगे. अनुज की सबसे बेहतरीन कलाकृति स्कूटर, साइकिल, मोटर साइकिल के हेड लैंप और शॉकर से बनी ‘जर्नी ऑफ लाइफ’ है, जबकि बिहार के मणि की मोबाइल के पुर्जे, तार, लकड़ी और पत्थर से बनी लड़की की कलाकृति है.

undefined

शुक्रवार को वेस्ट टू वंडर आर्ट कैंप का उद्घाटन किया गया. इन कलाकृतियों को बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों के 25 कलाकार बनायेंगे. इन कलाकृतियों को कबाड़ के मेटल से तैयार किया जायेगा और यह 5-7 फीट ऊंचा और 4-5 फीट चौड़ा होगा. इन कलाकृतियों के लिए कबाड़ नयी दिल्ली नगर पालिका निगम और अन्य एजेंसी मुहैया करायेगी.

undefined

शुक्रवार को इस पार्क का उद्घाटन नयी दिल्ली नगर पालिका निगम के चेयरमैन अमित यादव ने ललित कला अकादमी के प्रमुख वी नागदास की मौजूदगी में किया. इस पार्क का मकसद भारत की पर्यावरण के प्रति लगाव को दर्शाता है. साथ ही लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि कबाड़ से भी सुंदर चीजें बनायी जा सकती है.

undefined

बाद में इन कलाकृतियों को जी-20 पार्क में स्थापित किया जायेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन