ePaper

नालंदा के खेत से मिला मानव कंकाल, महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल भी बरामद

Updated at : 07 Nov 2022 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा के खेत से मिला मानव कंकाल, महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल भी बरामद

नालंदा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब खेत में एक कंकाल मिलने की खबर लोगों को मिली. जिले के चंडी थाना क्षेत्र के उतरा गांव के घोघरा खंदा में एक खेत से मानव कंकाल मिलने की सूचना सुबह-सुबह पुलिस को मिली. बरामद नरकंकाल के पास महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल मिलने की खबर हैं.

विज्ञापन

नालंदा. नालंदा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब खेत में एक कंकाल मिलने की खबर लोगों को मिली. जिले के चंडी थाना क्षेत्र के उतरा गांव के घोघरा खंदा में एक खेत से मानव कंकाल मिलने की सूचना सुबह-सुबह पुलिस को मिली. बरामद नरकंकाल के पास महिला का कपड़ा, बाल, जूता और चप्पल मिलने की खबर हैं.

नरकंकाल को जांच के लिए भेजा गया

नरकंकाल मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों की ओर से खेत में मानव कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.

धान कटाई के दौरान मिला कंकाल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह जब एक किसान अपने खेत में लगी धान की कटाई कर रहा था, तभी उसकी नजर नरकंकाल पर पड़ी. किसान द्वारा इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी गयी. खेत में कंकाल मिलने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, लोगों की भीड़ खेत पर जमा हो गयी.

नरकंकाल किसका है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं

पुलिस का कहना है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन कर के खेत में कंकाल मिलने की सूचना दी है. पुलिस ने कहा कि नरकंकाल और उसके पास से बरामद चीजों को जब्त कर लिया गया है. बरामद नरकंकाल किसका है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. सभी बरामद वस्तुओं को फारेंसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है. मामले के छानबीन में की जा रही है. इलाके में लापता हुए लोगों की सूची खंगाली जा रही है.

फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार 

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है. अब तक कंकाल को देखकर यह भी बता पाना मुश्किल है कि यह कंकाल किस उम्र की महिला का है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नरकंकाल किसका है और उसकी मौत कैसे हुई है. इधर, नरकंकाल मिलने की घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. जितने मुंह उतनी तरह की बातें कही जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन