नालंदा में ट्यूशन पढ़ा रही युवती को घर में घुसकर युवक ने मारी गोली, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Bihar Crime News
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी. यह घटना परवलपुर थाना इलाके के पिलीक्ष गांव की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल युवती विनोद प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी बताई जा रही है. वह घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा अपना जीविकोपार्जन चलाती है.
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी. यह घटना परवलपुर थाना इलाके के पिलीक्ष गांव की बताई जा रही है. जहां घर में बच्चों को एक युवती ट्यूशन पढ़ा रही थी उसी दौरान एक युवक घर में घुसा और गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपी भागने का प्रयास किया. गांव वालों को जैसे हीं गोली की आवाज सुनाई दी सभी पीड़िता की घर की ओर दौड़े.
गांव वालों ने देखा एक युवक पीड़िता के घर से निकलकर भाग रहा है. ग्रामीण इसको पकड़ने के लिए दौड़े तभी वो गैस गोदाम के कार्यालय में खुद को बंद कर लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गैस गोदाम की खिड़की तोड़ आरोपी को बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मॉब लीचिंग से बचाया और अपने साथ थाने ले गई.
ये भी पढ़ें: पटना में पंजाब नेशनल बैंक से बीस लाख की लूट, नकाब में पहुंचे थे अपराधी
घर पर ट्यूशन पढ़ा चलाती थी जीविकोपार्जन
रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल युवती विनोद प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी बताई जा रही है. वह घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ा अपना जीविकोपार्जन चलाती है. युवती के पिता विनोद प्रसाद का कहना है कि सोमवार दोपहर में वह घर पर ही ट्यूशन पढ़ा रही थी. मां पूजा करने के लिए मंदिर गई थी. इसी दौरान एक युवक घर में घुसा और बेटी को गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी है.
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि हम आरोपी को नहीं जानते हैं ना हीं मेरी बेटी की किसी से दुश्मनी है. युवती को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक गिरियक का रहने वाला है. मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपी ने युवती को गोली क्यों मारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
पप्पू यादव का अनोखा ऑफर, घूसखोरी का वीडियो बनाओ और 25 हजार पाओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










