प्राइम मिनिस्टर अवार्ड वितरण समारोह का होगा लाइव प्रसारण

Updated at : 21 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्राइम मिनिस्टर अवार्ड वितरण समारोह का होगा लाइव प्रसारण

बिहारशरीफ : 11 वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले अवार्ड वितरण समारोह दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. स्थानीय हरदेव भवन में जिले के बिजली सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसकी भी दिल्ली में लाइव टेलिकान्टिंग दिखेगी. अवार्ड वितरण समारोह शुक्रवार को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : 11 वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले अवार्ड वितरण समारोह दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. स्थानीय हरदेव भवन में जिले के बिजली सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसकी भी दिल्ली में लाइव टेलिकान्टिंग दिखेगी. अवार्ड वितरण समारोह शुक्रवार को 11 बजे से शुरू होगा. प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सेचेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के साथ नालंदा जिला को दस लाख रुपये की राशि भी इनाम में मिलेगी. राशि से जिलाधिकारी विकासात्मक कार्य को कर सकते हैं.

डीएम डॉ.त्यागराजन ने जिले वासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. जिले के सभी पदाधिकारी और कर्मियों की सामूहिक मेहनत एवं जिले वासियों के सहयोग से ही नालंदा जिला इस सम्मान को प्राप्त कर सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन