शराब व बालू माफियाओं की जब्त की जायेगी संपत्ति

बिहारशरीफ : ऑपरेशन कासो व मूनलाइट अभियान में अपराधियों की गिरफ्तारी तेजी से हो रही है. नालंदा पुलिस अपने दोनों अभियान में बालू व शराब माफियाओं को टारगेट कर रही है. जिले में अवैध बालू खनन के मामलों पर संज्ञान लेते हुए नालंदा पुलिस ने ऑपरेशन कासो की शुरुआत की. यह ऑपरेशन मुख्य तौर पर […]
बिहारशरीफ : ऑपरेशन कासो व मूनलाइट अभियान में अपराधियों की गिरफ्तारी तेजी से हो रही है. नालंदा पुलिस अपने दोनों अभियान में बालू व शराब माफियाओं को टारगेट कर रही है. जिले में अवैध बालू खनन के मामलों पर संज्ञान लेते हुए नालंदा पुलिस ने ऑपरेशन कासो की शुरुआत की. यह ऑपरेशन मुख्य तौर पर उन चिह्नित स्थानों पर किया जाता है, जहां से अवैध बालू उठाव व अपराधियों की शरणस्थली होने की खुफिया जानकारी पुलिस के पास पहुंचती है. इस कार्य में पुलिस का अपना खुफिया विंग भी लगा है.
शनिवार को मानपुर थाने में आयोजित अपराध गोष्ठी के बाद एसपी ने मानपुर व अस्थावां थाने के दो स्थानों पर ऑपरेशन कासो के तहत छह बालू से लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया. इसके अलावा एक अवैध बालू भंडारण का पता लगाया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक सिर्फ ऑपरेशन कासो के तहत 50 से अधिक वैसे अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी, जो अवैध बालू खनन के कार्य में जुटे हुए थे. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 70 गोलियां, एक बंदूक व एक देसी पिस्तौल बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




