घर से नकद सहित आठ लाख की चोरी

Updated at : 26 Mar 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
घर से नकद सहित आठ लाख की चोरी

हरनौत : स्थानीय थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव निवासी चंद्रशेखर सिन्हा के घर से अज्ञात चोरों ने जेवर, नकद सहित आठ लाख की संपत्ति चोरी कर लिया. पीड़ित गृहस्वामी चंद्रशेखर ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर पूरे परिवार के साथ बिहारशरीफ किराये के मकान में रहते हैं. गांव पर अनाज की खरीद बिक्री […]

विज्ञापन

हरनौत : स्थानीय थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव निवासी चंद्रशेखर सिन्हा के घर से अज्ञात चोरों ने जेवर, नकद सहित आठ लाख की संपत्ति चोरी कर लिया. पीड़ित गृहस्वामी चंद्रशेखर ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर पूरे परिवार के साथ बिहारशरीफ किराये के मकान में रहते हैं. गांव पर अनाज की खरीद बिक्री का व्यवसाय करते हैं.

गांव पर एक राइस मिल भी खोले हुए है. व्यवसाय ने जब शुक्रवार को अपने घर आया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर के दरवाजा समेत बर्तन भी घर से गायब है.

इसके बाद शुक्रवार को हरनौत थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया. थाना प्रभारी मनोरंजन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन