शहर की बेहतरी के लिए कई प्लान
Updated at : 24 Mar 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. स्मार्ट सिटी के लिए पहल तेज, 1306.28 करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च बेहतर अंक को लेकर तैयारी में नगर निगम बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंक अनिवार्य है. वर्ष 2015 में नगर निगम को स्मार्ट सिटी के लिए मात्र 41 फीसदी अंक ही मिले थे, जबकि वर्ष […]
विज्ञापन
मुहिम. स्मार्ट सिटी के लिए पहल तेज, 1306.28 करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च
बेहतर अंक को लेकर तैयारी में नगर निगम
बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंक अनिवार्य है. वर्ष 2015 में नगर निगम को स्मार्ट सिटी के लिए मात्र 41 फीसदी अंक ही मिले थे, जबकि वर्ष 2016 में यह अंक बढ़कर 49.11 फीसदी पर आ गया था. लगातार दो बार स्मार्ट सिटी के सम्मान जनक अंक पाने में विफल रही नगर निगम इस बार इसके लिए मजबूत उपस्थितकरण की तैयारी कर रही है.
ऑन लाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर शहरवासियों के उनके विचार भी लिये जा रहे हैं. पिछले वर्ष स्मार्ट सिटी की तैयारी में नगर निगम महिंद्रा कंसल्टेंसी के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी की रूपरेखा तैयार की थी.नगर निगम प्रशासन अपनी तीसरी कोशिश के लिए किसी भी निजी एजेंसी का सहारा नहीं लिया है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि पिछले दो बार कमजोर उपस्थितिकरण को लेकर ही बिहारशरीफ शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं मिल सका.
स्मार्ट सिटी के लिए 1306.28 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. फाइनेंसियल प्लान की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. 1100.44 करोड़ रुपये शहरी क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जायेगा, जबकि 138.08 करोड़ रुपये पैन सिटी पर खर्च किये जायेंगे. फाइनेंसियल प्लान के लिए तैयार ब्लू प्रिंट में 67.76 करोड़ रुपये तकनीकी प्रशासनिक व्यवस्था पर लगाये जायेंगे. नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के फाइनेंसियल प्लान में शहर के चिह्नित सभी तालाब की साफ-सफाई उसका सौंदर्यीकरण व प्रकाश की पूरी व्यवस्था को अंकित किया गया है. इसके अलावे हेरिटेज व कल्चरल ट्यूरिज्म पर 17.59 करोड़, मार्केट डेवलपमेंट के लिए 33.58 करोड़, शहर के स्मल क्षेत्र के विकास पर 24.41 करोड़ रुपये,24 घंटे वाटर सप्लाई पर 93.2 करोड़ रूपये,अंडग्राउंड सिवरेज सिस्टम के लिए 183.43 करोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शेष रकम को खर्च किया जायेगा.
सात गोलों में विभक्त की गयी विकास की रूपरेखा
थर्ड राउंड के लिए तैयार स्मार्ट सिटी के प्लान को सात गोलों में विभक्त किया गया है.इसमें समृद्ध बिहाशरीफ,सर्वसंपन्न बिहारशरीफ,जीवंत बिहारशरीफ,सुगम बिहाशरीफ,हरित बिहारशरीफ,स्वच्छ बिहारशरीफ,सुदृढ़ एवं सुरक्षित बिहारशरीफ शामिल है.नगर आयुक्त ने बताया कि फाइनेंसियल प्लान में उक्त सभी गोलों को प्रमुखता के आधार पर बांटा गया है.थर्ड राउंड के लिए तैयार स्मार्ट सिटी के इस प्लान में जलापूर्ति,सब का विकास,वेंडर जोन के लिए स्थान का निर्धारण,मूलभुत सुविधाएं,सरकारी भवनों को सोलर व्यवस्था से जोड़ना,स्वच्छ वातावरण व भूमिगत वायरिंग की बात प्रमुखता से दर्शायी गयी है.
कहते हैं नगर आयुक्त
बेहतर उपस्थितिकरण को लेकर इस बार नगर निगम प्रशासन ठोस प्रस्तुतिकरण की तैयारी में जुटा है. पिछली बार का उपस्थितिकरण संतोषजनक नहीं रहा. इस बार निगम प्रशासन को पुरी उम्मीद है कि बिहारशरीफ शहर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए हो जायेगा.निगम प्रशासन अपने थर्ड राउंड के लिए स्मार्ट सिटी का प्लान स्वयं तैयार कर रहा है. इसमें किसी भी निजी एजेंसी की मदद नहीं ली जा रही है.
कौशल कुमार, नगर आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




