बाल न्यायालय में ट्रायल होगा 16 वर्ष से ऊपर के किशोर का मामला

बिहारशरीफ : जिले के चर्चित ऋषभ अपहरण व हत्याकांड के आरोपित किशोर के मामले का विचारण अब बाल न्यायालय में किया जायेगा. एसपी कुमार आशीष की पहल पर अभियोजन के आग्रह पर स्थानीय किशोर न्याय बोर्ड ने यह आदेश सुनाया है. बोर्ड द्वारा आरोपित के उम्र व मानसिक स्थिति के आकलन के बाद उसके मामले […]
बिहारशरीफ : जिले के चर्चित ऋषभ अपहरण व हत्याकांड के आरोपित किशोर के मामले का विचारण अब बाल न्यायालय में किया जायेगा. एसपी कुमार आशीष की पहल पर अभियोजन के आग्रह पर स्थानीय किशोर न्याय बोर्ड ने यह आदेश सुनाया है. बोर्ड द्वारा आरोपित के उम्र व मानसिक स्थिति के आकलन के बाद उसके मामले को स्थानीय बाल न्यायालय सह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश
बिहारशरीफ के न्यायालय में ट्रायल के लिए भेज दिया है.विदित हो की एकंगरसराय थाना एवं एकंगरसराय थाना के मुख्य आरोपित की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड में ट्रायल के लिए भेजा गया था. घटना के दिन आरोपित की उम्र 18 वर्ष 08 माह 27 दिन निर्धारित किया गया था तथा आकलन के बाद आरोपित को नियमानुसार बाल न्यायालय में भेजने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




