चार दिनों से लापता बच्चे का शव बरामद

Updated at : 23 Mar 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों से लापता बच्चे का शव बरामद

राजगीर : पिछले चार दिनों से घर से लापता एक दस वर्षीय बच्चे का शव बुधवार को नयी पोखर गांव से दूर खेत स्थित एक कुंआ में तैरता हुआ पाया गया. जिसकी पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर रसलपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर राजवंशी उर्फ बौद्धू राजवंशी का सबसे छोटा पुत्र सचिन कुमार के रूप […]

विज्ञापन

राजगीर : पिछले चार दिनों से घर से लापता एक दस वर्षीय बच्चे का शव बुधवार को नयी पोखर गांव से दूर खेत स्थित एक कुंआ में तैरता हुआ पाया गया. जिसकी पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर रसलपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर राजवंशी उर्फ बौद्धू राजवंशी का सबसे छोटा पुत्र सचिन कुमार के रूप में किया गया है.

सूचना पाकर लापता बच्चे के माता पिता और परिजन भी कुंआ के पास पहुंच और शव को पहचान कर दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना पर राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कुंआ से ग्रामीणों की मदद से निकला. इधर परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन