झरझरिया चालकों को क्षतिपूर्ति दे सरकार
Updated at : 23 Mar 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

मांगों को लेकर झरझरिया चालकों ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन बिहारशरीफ : झरझरिया वाहन के परिचालन पर प्रतिबंध से नाराज चालकों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए झरझरिया चालक संघ के संरक्षक रवि कुमार अजगर ने कहा कि झरझरिया पर प्रतिबंध से इसके चालक बेरोजगार हो गये […]
विज्ञापन
मांगों को लेकर झरझरिया चालकों ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन
बिहारशरीफ : झरझरिया वाहन के परिचालन पर प्रतिबंध से नाराज चालकों ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए झरझरिया चालक संघ के संरक्षक रवि कुमार अजगर ने कहा कि झरझरिया पर प्रतिबंध से इसके चालक बेरोजगार हो गये हैं. इसके कारण इन चालकों के परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने झरझरिया चालकों के लिए सरकार से रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करने और झरझरिया पर प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोगों ने 85 हजार रुपये खर्च कर झरझरिया खरीदी है. इस राशि को सरकार सूद समेत वापस करे.
उन्होंने सरकार से चालकों को बिना सूद के सब्सिडी आधारित पिकअप वैन उपलब्ध कराने, उनके परिवार को अंत्योदय योजना का लाभ देने, 36 किलो अनाज व पांच लीटर किरासन उपलब्ध कराने, चालकों के बच्चों को सीबीएसई स्कूलों ने नामांकन कराने, बेरोजगारी भत्ता देने, उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत करने, अवैध वसूली व प्रताडि़त करने पर रोक लगाने आदि की मांग की. इसके पूर्व झरझरिया चालकों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचे. इस प्रदर्शन में पप्पू यादव, सम्राट पासवान, देवेंद्र कुमार, गिरि बाबा, राजकुमार पासवान, सोहन पासवान, मनोज जमादार, अभिमन्यू मालाकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




