रेल कारखाने में कर्मचारी दर्शन शिविर लगा

Updated at : 23 Mar 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
रेल कारखाने में कर्मचारी दर्शन शिविर लगा

छह दिन तक क्रमबद्ध तरीके से चलेगा हरनौत : बुधवार को स्थानीय रेल कारखाना स्थित कैंटीन परिसर में कर्मचारी दर्शन शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सीडब्लूएम एमएम पंडित ने फीता काटकर किया. मुख्य कारखाना प्रबंधक एमएम पंडित ने बताया कि कर्मचारी दर्शन का उद्देश्य रेवले स्टॉफ को उसका सेवा पुस्तिका दिखाना और उसमें […]

विज्ञापन

छह दिन तक क्रमबद्ध तरीके से चलेगा

हरनौत : बुधवार को स्थानीय रेल कारखाना स्थित कैंटीन परिसर में कर्मचारी दर्शन शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सीडब्लूएम एमएम पंडित ने फीता काटकर किया. मुख्य कारखाना प्रबंधक एमएम पंडित ने बताया कि कर्मचारी दर्शन का उद्देश्य रेवले स्टॉफ को उसका सेवा पुस्तिका दिखाना और उसमें किसी भी प्रकार के कमी पाये जाने पर मौके पर ही सुधार किया जाना है. उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे में यह पहला और अनोखा पहल है. यह पूरे छह दिन तक क्रमबद्ध तरीके से चलेगा.
22 मार्च से हेल्पर, 23 को तकनीशियन 2, यांत्रिक, 24 को विद्युत मेडिकल, स्टोर, 27 को टेक्नीशियन 3 यांत्रिक, 28 को यांत्रिक विभाग के पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन1,29 को इंडस्ट्रियल कर्मचारी व शेष विभाग के स्टॉफ अपने सेवा पुस्तिका देख पायेंगे. रेल एक ऐसा विभाग है जिसमें रेल कर्मचारी पूरे सेवाकाल के दौरान कभी भी अपना सेवा पुस्तिका रिकार्ड नहीं देख पाता है. जिससे सर्विस बुक में रह गई त्रुटि से रिटायर होने के बाद परेशानी बढ़ जाती है. शिविर का आयोजन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एसके मिश्र के द्वारा किया गया. मौके पर ईसीआरकेयू के पदाधिकारी मनोज मिश्र, बच्चा लाल प्रसाद, रमेश रश्म, रंजीत पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन