प्रेमिका का किया यौनशोषण

बिहारशरीफ : तीन माह पूर्व झारखंड के हजारीबाग की एक लड़की गलती से एक लड़के को मिस्ड कॉल कर दी. इस गलती ने उस लड़की को कहीं का नहीं छोड़ा. झूठी प्रेम की बात कह लड़के ने उक्त लड़की को अपने पास बुला लिया. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. […]
बिहारशरीफ : तीन माह पूर्व झारखंड के हजारीबाग की एक लड़की गलती से एक लड़के को मिस्ड कॉल कर दी. इस गलती ने उस लड़की को कहीं का नहीं छोड़ा. झूठी प्रेम की बात कह लड़के ने उक्त लड़की को अपने पास बुला लिया. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. लड़के ने उक्त लड़की को पूरे तीन माह तक बंधक बना कर उसका यौन शोषण करता रहा. सोमवार को हजारीबाग पुलिस दीप नगर थाने आकर लड़का व लड़की को लड़के के घर से बरामद कर लिया.
आरोपित लड़का पुलिस को चकमा देकर दीपनगर थाने से सोमवार की रात्रि फरार हो गया. एसडीपीओ निशित प्रिया ने टेलीफोन पर बताया कि थाने से आरोपित के फरार होने की जानकारी के बाद एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच पूरी कर ली गयी है. जांच रिपोर्ट एसपी को सुपुर्द कर दिया गया है. इस मामले में दीपनगर थाना पुलिस पर कार्रवाई तय है.
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला थानाप्रभारी पिंकी प्रसाद ने बताया है कि पीड़िता ने दीप नगर थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव निवासी मंटू यादव पर तीन माह तक डरा-धमका कर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाने को बताया है कि तीन माह पूर्व उक्त लड़के के मोबाइल पर गलती से मिस्ड कॉल चला गया था, तभी से वह बराबर हमसे मोबाइल पर बात किया करता था. पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल भेजा गया है. पीड़िता के पिता द्वारा पुत्री के गुम होने से संबंधित प्राथमिकी हजारीबाग थाने में दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




