18 घंटे बाद मिला डूबे छात्र का शव

Updated at : 20 Mar 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
18 घंटे बाद मिला डूबे छात्र का शव

घाट कोसुम्भा : कोरमा थाना के पुरैना गांव में शैलेंद्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र की मौत गांव के ही तालाब में डूबने से हो गयी. छात्र अपना भैंस धोने तालाब में गया था. यह घटना शनिवार की शाम हुई, लेकिन ग्रामीणों की कड़ी मशक्कतों के बाद करीब 18 घंटे के बाद शव को बरामद […]

विज्ञापन

घाट कोसुम्भा : कोरमा थाना के पुरैना गांव में शैलेंद्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र की मौत गांव के ही तालाब में डूबने से हो गयी. छात्र अपना भैंस धोने तालाब में गया था. यह घटना शनिवार की शाम हुई, लेकिन ग्रामीणों की कड़ी मशक्कतों के बाद करीब 18 घंटे के बाद शव को बरामद किया गया. थाना प्रभारी राम अवतार पासवान ने बताया कि युवक की मौत शनिवार को चार बजे भैंस धोने के दौरान हुई. इधर पीडि़त परिजनों ने बताया कि हमेशा की तरह शनिवार की शाम भी भैंस धोने गया था,

लेकिन जब वह वापस नहीं लॉटा तब उसकी खोजबीन शुरू हुई. इसी दरम्यान तालाब में डूबने की जानकारी पर ग्रामीणों का हुजूम तालाब की ओर दौड़ गया. इस घटना में कई लोग तालाब में छात्र की तालश में छलांग लगाये, लेकिन देर रात्रि तक शव नहीं निकल सका, लेकिन फिर अगली सुबह भी ग्रामीणों ने ही घंटों तलाशी के बाद शव को खोज निकाले. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन