बच्चों के विवाद में दो गांवों के बीच चलीं गोलियां

Updated at : 18 Mar 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो गांवों के बीच चलीं गोलियां

बिहारशरीफ : शुक्रवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर व श्यामनगर गांव के बीच गोलीबारी की घटना घटी. घटना का कारण बच्चों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की जानकारी के बाद एसपी कुमार आशीष मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली. दीपनगर थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शुक्रवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर व श्यामनगर गांव के बीच गोलीबारी की घटना घटी. घटना का कारण बच्चों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की जानकारी के बाद एसपी कुमार आशीष मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली.

दीपनगर थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने बताया कि खेल-खेल में बच्चों में उत्पन्न हुए विवाद को तूल देते हुए दो गांवों के बीच 3-4 चक्र गोलियां दागी गयी. वहीं बताया जाता है कि दोनों गांवों के बीच करीब एक दर्जन से अधिक चक्र गोलियां चली है. अचानक गोलीबारी की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गये. एसपी के निर्देश पर गांव में भारी संख्या में बल को लगाया गया है. पुलिस वांछित तत्वों को खोजने में लगी है.गांव में पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन