आज दुनिया में युद्ध व बुद्ध में संघर्ष

Updated at : 18 Mar 2017 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
आज दुनिया में युद्ध व बुद्ध में संघर्ष

राजगीर में तीन दिवसीय बौद्ध समागम शुरू, दलाई लामा बोले बिहारशरीफ/राजगीर (नालंदा) : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम का उद्घाटन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म 21वीं सदी में सबके लिए प्रासंगिक है. उन्होंने बौद्ध धर्मावलंबियों को 21वीं सदी […]

विज्ञापन
राजगीर में तीन दिवसीय बौद्ध समागम शुरू, दलाई लामा बोले
बिहारशरीफ/राजगीर (नालंदा) : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम का उद्घाटन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म 21वीं सदी में सबके लिए प्रासंगिक है. उन्होंने बौद्ध धर्मावलंबियों को 21वीं सदी के अनुरूप बौद्ध बनने की सलाह दी. आज दुनिया में युद्ध और बुद्ध के बीच संघर्ष है.
उन्होंने कहा कि सभी धर्म मिल-जुल कर रहना सिखाते हैं. नालंदा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने मानव के भटकाव में अज्ञानता को बड़ी वजह बताया. उन्होंने लोगों को क्रोध से बचने की सलाह दी. इसके पूर्व धर्मगुरु दलाई लामा ने देवनागरी लिपि में रचित त्रिपिटक के पुनर्मुद्रित 41 खंडों का विमोचन व नव नालंदा महाविहार में डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट साइंस का उद्घाटन किया. अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम में 35 देशों के बौद्ध विद्वान शरीक हो रहे हैं. इनमें कंबोडिया, लाओस, श्रीलंका, पोलैंड, रूस, नार्वें, नेपाल, म्यांमार, मंगोलिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, इटली, इंडोनेशिया, हांगकांग, जर्मनी, बांग्लादेश, सिंगापुर आदि देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं.
धन्य है राजगीर की धरती : डाॅ महेश शर्मा
केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डाॅ महेश शर्मा ने कहा कि राजगीर (नालंदा) की धरती धन्य है, जो कभी बुद्ध की चरणों से पवित्र हुई थी. आज दुनिया भर के लोग बिहार के विभिन्न पर्यटक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए आते हैं. उनमें से सबसे ज्यादा पर्यटक राजगीर, नालंदा व बोधगया आते हैं. भगवान बुद्ध के जीवन का महत्वपूर्ण क्षेत्र उत्तर प्रदेश और बिहार में रहा है. यह दोनों प्रदेश के लिए गौरव की बात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन