अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम आज से, राजगीर पहुंचे दलाई लामा

Updated at : 17 Mar 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम आज से, राजगीर पहुंचे दलाई लामा

राजगीर (नालंदा) : राजगीर के कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम की शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे. गुरुवार को चाटर्ड प्लेन से गया उतरने के बाद दलाई लामा 11 सदस्यीय दल के साथ राजगीर पहुंचे. डीडीसी कुंदन कुमार ने दलाई लामा व उनके साथ आयी टीम का […]

विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : राजगीर के कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम की शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा करेंगे. गुरुवार को चाटर्ड प्लेन से गया उतरने के बाद दलाई लामा 11 सदस्यीय दल के साथ राजगीर पहुंचे. डीडीसी कुंदन कुमार ने दलाई लामा व उनके साथ आयी टीम का स्वागत किया. दलाई लामा ने बिंबिसार जेल को देखा़ सम्मेलन में नव नालंदा महाविहार द्वारा पुर्नमुद्रित बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक का भी विमोचन करेंगे. 18 मार्च को बौद्ध धर्मगुरु नव नालंदा महाविहार जायेंगे. वहां परिसर में बोधिवृक्ष लगायेंगे तथा महाविहार के छात्रों से संवाद करेंगे.
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति दौरे की समीक्षा की
पटना. मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बिहार दौरे को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने महामहिम के राजगीर दौरे के समय सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये.
बैठक में डीजीपी पीके ठाकुर, एडीजी, विधि व्यवस्था, पटना के डीएम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रपति के 19 मार्च को राजगीर आगमन को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के चार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें जहानाबाद के अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा, शेखपुरा के वरीय उप समाहर्ता ज्ञान प्रकाश, जहानाबाद के वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार सिन्हा और लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन