हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई होली, हुड़दंग में किशोर की मौत

Updated at : 15 Mar 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई होली, हुड़दंग में किशोर की मौत

हिलसा/करायपरसुराय (नालंदा). अनुमंडल में छिटपुट घटना को छोड़ हर्षोल्लास के साथ होली त्योहार संपन्न हो गया. करायपरसुराय प्रखंड में होली के हुड़दंग में एक किशोर की जान चल गयी. जबकि हिलसा पुलिस ने मगध एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब के साथ एक रेल कर्मी समेत छह को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि अनुमंडल […]

विज्ञापन
हिलसा/करायपरसुराय (नालंदा). अनुमंडल में छिटपुट घटना को छोड़ हर्षोल्लास के साथ होली त्योहार संपन्न हो गया. करायपरसुराय प्रखंड में होली के हुड़दंग में एक किशोर की जान चल गयी. जबकि हिलसा पुलिस ने मगध एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब के साथ एक रेल कर्मी समेत छह को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि अनुमंडल के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बैरिगंज गांव निवासी रामाश्रेय यादव के छह वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सोमवार को अपने धर में ही छत पर अन्य बच्चों के साथ रंग रंग खेल रहा था कि पैर फिसलने से नीचे गिर गया. आनन- फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं होली पर्व में शराबबंदी पर पुलिस प्रशासन काफी सख्त दिखी. जगह- जगह पर छापेमारी व गश्ती में लगातार पुलिस जुटी रही.
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम को हिलसा पुलिस ने दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच के पैंट्रीकार में छापेमारी कर हिलसा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से नौ बोतल विदेशी शराब के साथ एक रेल कर्मी श्याम बिहारी यादव के पुत्र पवन यादव को दबोचा. वहीं रविवार को हिलसा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से छह बीयर बोतल के साथ एक युवक पकड़ाया. जबकि थाना क्षेत्र के लोहंडा बाजार में शराब निर्माण करते पांच लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी श्याम यादव एवं मिस्त्री पासवान को गिरफ्तार किया है.
इसी प्रकार थाना क्षेत्र के नदवर गांव निवासी संजय चौधरी की पत्नी सुदमियां देवी व असाड़ी गांव से दो महिला कारोबारी को शराब के साथ रंगे हाथ पुलिस ने धर दबोचा. हर साल की भांति इस बार होली का अलग नजारा रहा. सड़कों पर शांति के वातावरण में लोगों ने रंग- अबीर खेला. एक दूसरे को बधाई दी. इस बार की होली को लोगों ने खूब सराहा. कहा शराब बंद होने से त्योहार का असली आनंद आता है.
पुलिस की मार से रेलकर्मी का टूटा हाथ
इस्लामपुर-दिल्ली मगध एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच के पैंट्रीकार बोगी से हिलसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नौ बोतल अंगरेजी शराब के साथ रेलकर्मी पवन यादव को गिरफ्तार रविवार की शाम को किया था. जहां पुलिस द्वारा की गयी बेरहमी के साथ पिटाई से उक्त आरोपित का हाथ टूट गया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन