प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ा लड़के की कर दी पिटाई

Updated at : 12 Mar 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ा लड़के की कर दी पिटाई

बिहारशरीफ : फरार हो रहे प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा. लड़की के परिजनों ने लड़के की स्टेशन पर ही जम कर पिटाई कर दी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़के को मुक्त कराया गया. बताया जाता है कि फतुआ निवासी राम सिंह यादव शहर के रामचंद्रपुर में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : फरार हो रहे प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा. लड़की के परिजनों ने लड़के की स्टेशन पर ही जम कर पिटाई कर दी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़के को मुक्त कराया गया.

बताया जाता है कि फतुआ निवासी राम सिंह यादव शहर के रामचंद्रपुर में रहकर पढ़ाई करता था,पास की एक एक लड़की से उसका प्रेम चल रहा था.शनिवार को दोनों एक साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली भागने की फिरार में थे,इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गयी. मारपीट की घटना के बाद अभिभावकों की रजामंदी के बाद दोनों प्रेमी युगल की शादी शहर के एक मंदिर में करवा दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन