कस्टडी से फरार मुन्ना भाई के मामले में तीन सिपाही निलंबित

बिहारशरीफ : एसपी ने तीन सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबित होने वाले सिपाहियों में नारायण मंडल,गुड्डु कुमार एवं आशोक कुमार साह शामिल हैं. उक्त बातों की जानकारी एसपी कुमार आशीष ने दी. उन्होंने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे आर्यन कुमार नामक युवक को पुलिस […]
बिहारशरीफ : एसपी ने तीन सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबित होने वाले सिपाहियों में नारायण मंडल,गुड्डु कुमार एवं आशोक कुमार साह शामिल हैं. उक्त बातों की जानकारी एसपी कुमार आशीष ने दी. उन्होंने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे आर्यन कुमार नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
उक्त अारोपित को 2 मार्च की संध्या इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां शौच करने के बहाने युवक सदर अस्पताल के शौचालय से फरार हो गया. इस मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ निशित प्रिया को अधिकृत किया गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले को सत्य पाते हुए उक्त कार्रवाई की गयी है. निलंबित होने वाले तीनों सिपाही सदर अस्पताल के रिजर्व गार्ड हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




