कालाजार से निबटने के गुर सीख रहे दो अफसर
Updated at : 08 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिनों तक सीखेंगे तकनीक 20 मार्च से दवा का होना है छिड़काव बिहारशरीफ : कालाजार से निबटने के बेहतर गुर सीखने के लिए नालंदा के दो स्वास्थ्य अधिकारी पटना रवाना हुए. पटना रवाना होनेवाले अधिकारियों में जिला मलेरिया पदाधिकारी व जिला मलेरिया की सलाहकार शामिल हैं. उक्त दोनों अधिकारी पटना में मंगलवार से प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
दो दिनों तक सीखेंगे तकनीक
20 मार्च से दवा का होना है छिड़काव
बिहारशरीफ : कालाजार से निबटने के बेहतर गुर सीखने के लिए नालंदा के दो स्वास्थ्य अधिकारी पटना रवाना हुए. पटना रवाना होनेवाले अधिकारियों में जिला मलेरिया पदाधिकारी व जिला मलेरिया की सलाहकार शामिल हैं. उक्त दोनों अधिकारी पटना में मंगलवार से प्रशिक्षण ले रहे हैं. कालाजार की रोकथाम व रोगियों को बेहतर उपचार करने के लिए उक्त अधिकारी दो दिनों तक इस बारे में वरीय अधिकारियों से टिप्स सीखेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य है कि एक तो रोगियों की पहचान होने पर उसे अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाये और दूसरा कालाजार रोग के वाहक बालूमक्खी को मारने के लिए दवा छिड़काव सही ढंग से हो सके.
जिला कर्मी को बतायेंगे टिप्स
पटना में प्रशिक्षित होने के बाद डीएमओ डॉ रमेश कुमार सिन्हा व जिला सलाहकार रीना कुमार मलेरिया विभाग सह कालाजार विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में टिप्स बतायेंगे. खासकर कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षकों व छिड़काव दल के सदस्यों को इस बारे में जानकारी देने का काम करेंगे. माइक्रोप्लान के तहत दवा का छिड़काव से लेकर इसके घोल तैयार करने तक के बारे में कर्मियों को तकनीक बताये जायेंगे.
20 मार्च से होगा दवा का स्प्रे : राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले में एस पी (सिंथेटिक पाराथाइड) नामक का दवा का स्प्रे होना है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे में भी जिला मलेरिया सह कालाजार पदाधिकारी एवं जिला कालाजार के सलाहकार को बेहतर रणनीति बतायी जायेगी. हालांकि इस कार्यक्रम को शत- प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिला कालाजार विभाग ने पहले ही रणनीति बना ली है. जिले में छिड़काव के लिए माइक्रोप्लान बनाया गया है. इसी प्लान के तहत ही जिले के चिह्नित प्रखंडों में 20 मार्च से दवा का स्प्रे किया जायेगा. जिले के कुल 13 प्रखंडों में दवा का स्प्रे अभियान के दौरान किया जाना है. इसके लिए प्रखंडवार तिथि का भी निर्धारण किया जायेगा, ताकि दवा का स्प्रे सही ढंग से हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




