स्वच्छता को लेकर किया गया जागरुक
Updated at : 07 Mar 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. महिलाओं ने प्रखंडों में स्वच्छता पर निकाली रैली महिला दिवस पर सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ आगाज आठ मार्च को महिला सशक्तिकरण में बेहतर योगदान करने वाले होंगे सम्मानित बिहारशरीफ/नालंदा : आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. महिला दिवस को लेकर सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को आगाज […]
विज्ञापन
मुहिम. महिलाओं ने प्रखंडों में स्वच्छता पर निकाली रैली
महिला दिवस पर सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ आगाज
आठ मार्च को महिला सशक्तिकरण में बेहतर योगदान करने वाले होंगे सम्मानित
बिहारशरीफ/नालंदा : आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. महिला दिवस को लेकर सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को आगाज हुआ. इसके तहत जीविका की महिलाओं ने सभी पंचायत व प्रखंडों में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस रैली में जीविका की महिलाओं के साथ स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं. रैली के अंत में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं खुले में शौच न करने व दूसरे को भी करने नहीं देने की शपथ ली.
मंगलवार को भी पंचायत व प्रखंडस्तर पर जीविका की महिलाएं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकालेंगी. इसकी जानकारी देते हुए जीविका के डीपीएस डा. संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिलाएं शराब न पीयेंगे और न ही पीने देंगे की शपथ लेंगे. आठ मार्च बुधवार को सभी प्रखंडों महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम होंगे. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता व विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित होंगे. प्रखंडस्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 500 से लेकर 800 लोग शामिल होंगे.
जिसमें ज्यादातर महिलाएं होंगी. इसी दिन प्रखंडस्तर पर पांच ऐसे ग्राम संगठन, जिसने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता व शराबबंदी पर बेहतर कार्य किया है. उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. पांच वैसे साक्षरता कर्मियों को जिन्होंने शराबबंदी मेंे अच्छा कार्य किये हैं. उन्हें सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से ऐसे साक्षरता कर्मियों की सूची मांगी गई है.
डीपीएम ने बताया कि इसी दिन कार्यक्रम स्थल पर सिग्नेचर कैनवास लगाया जायेगा. जिले के बेहतर कार्य करने वाले पांच ग्राम संगठन का उसी दिन चयन किया जायेगा. चयनित पांच ग्राम संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए दिल्ली भेजा जायेगा. पूर्व में सरमेरा के एक ग्राम संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




