अवैध तरीके से डाउनलोडिंग करने वालों पर छापा

Updated at : 07 Mar 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध तरीके से डाउनलोडिंग करने वालों पर छापा

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मछली मार्केट के पास सोमवार को टी-सीरिज के प्रतिनिधियों ने पुलिस के सहयोग से कई दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान मौके से लैपटॉप,हार्डडिस्क,पेन ड्राइव, की बोर्ड व अन्य उपकरण के साथ दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया गया. टी सीरिज के प्रतिनिधि चंदन कुमार ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मछली मार्केट के पास सोमवार को टी-सीरिज के प्रतिनिधियों ने पुलिस के सहयोग से कई दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान मौके से लैपटॉप,हार्डडिस्क,पेन ड्राइव, की बोर्ड व अन्य उपकरण के साथ दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया गया. टी सीरिज के प्रतिनिधि चंदन कुमार ने दुकानदार पर गलत तरीके से गाना व फिल्म डाउनलोड कर बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सभी सामानों को थाने में जब्ती सूची तैयार कर सुपूर्द कर दिया गया. टी सीरिज के कंपनी के प्रतिनिधि आशीष राम व नंद किशोर सिंह ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर वेद प्रकाश चांदना ने बताया है कि पूरे देश में इस संबंध में अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के गाना व फिल्म डाउनलोड कर उसे बेचना जुर्म है. गाना व फिल्म बनाने में कंपनी लाखों करोड़ों रुपये खर्च करती है तथा भारत सरकार को टैक्स देती है. छोटे छोटे दुकानदार गुमटी में लैपटॉप रखकर गाना व फिल्म डाउन लोडिंग करते हैं.

जिससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि टी सीरिज कंपनी ऐसे सभी दुकानदारों से अपील करती है कि वे अपना लाइसेंस बनाकर ही इसतरह का व्यवसाय करें. नहीं तो कभी भी आप कंपनी के धावा दल के द्वारा पकड़े जायेंगे और आप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस मौके पर लहेरी थाना के एसआई आलोक कुमार चौधरी व पुलिस बल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन